एक नन से बलात्कार के आरोपों को लेकर बढ़ते जन आक्रोश के बीच बिशप फ्रांको मुलक्कल को शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पिछले तीन दिनों से तेजी से चल रही पूछताछ के बाद केरल पुलिस ने 54 वर्षीय मुलक्कल को गिरफ्तार कर लिया। इससे एक दिन पहले पोप ने बिशप मुलक्कल को पादरी की उनकी जिम्मेदारियों से ”अस्थायी” तौर पर मुक्त कर दिया।
कोट्टयम के पुलिस प्रमुख हरिशंकर ने बताया कि बिशप मुलक्कल को रात आठ बजे गिरफ्तार किया गया और उन्हें चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया। पुलिस महानिरीक्षक (कोच्चि रेंज) विजय साखरे ने बताया कि मुलक्कल को शनिवार को कोट्टयम जिले के पाला में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। बिशप पर बलात्कार, अवैध ढंग से रोकने और आपराधिक धमकी देने के आरापों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने अभियुक्त बिशप को उचित समय दिया था और इस बीच वे बिशप के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठा करने में सफल रहे और कुछ विरोधाभासों को दूर करने में भी सफल रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस उन शिकायत को भी खंगालने में भी सफल रही है कि आरोपों के पीछे कुछ साजिश थी।
बिशप मुलक्कल पर आरोप है कि उसने साल 2014 और 2016 के बीच एक नन से बार-बार बलात्कार करने और उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। वही, बिशप की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले 14 दिनों से आंदोलन कर रही पांच ननों ने कहा कि वे इस बात से खुश हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद उनका आंदोलन तो खत्म हो जाएगा लेकिन पीड़ित नन को न्याय नहीं मिल जाता तबतक कानूनी संघर्ष जारी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



