दिल्ली में दिसंबर महीने से शुरू होने वाली नर्सरी एडमिशन प्रक्रिया कोरोना महामारी के चलते अभी तक शुरू नहीं हुई है। ऐसे में अभिभावकों में मन में उठी दुविधा का अंत करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जल्द ही नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया।
मंगलवार को प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल की बैठक हुई जिसमें यह मुद्दा उठाया गया। जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तुरंत नर्सरी एडमिशन को खोलने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। इस बार कोविड की वजह से थोड़ी देर हो गई। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही बाकी स्कूल भी खुल जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार होने के नाते हमारी ज़िम्मेदारी है कि किसी बच्चे और अभिभावक के साथ अन्याय न हो। प्राइवेट स्कूल को स्कूल चलाने की छूट है, प्राइवेट स्कूल को हम अपना पार्टनर मानते हैं। सभी बच्चे स्कूल में दोबारा लौटना था, लेकिन अभिभावकों को चिंता है। स्कूल खोलने का अनुभव कई देशों में अच्छा नही रहा है। कोई अभिभावक नही चाहता कि उसके बच्चे को कोरोना हो जाये।”
उन्होंने कहा, “अब वैक्सीन आ गया है तो कुछ क्लास के लिए स्कूल खोले हैं। नर्सरी एडमिशन खोलने की मांग की गयी थी, तुरंत नर्सरी एडमिशन को खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बार कोरोना की वजह से देरी हुई लेकिन अब नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।”


Download Android App
Download iOS App



