ओडिशा के पुरी जिले में मंगलवार को एक वैन के नहर में गिर जाने से उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। यह दुर्घटना निराकारपुर-पुरी सड़क पर रुआ और भैलापुर के बीच हुई। घायलों को चंदनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कहा, ‘चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद यह दुर्घटना हुई।’ गंजम जिले का यह परिवार जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए पुरी जा रहा था। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पीड़ित के परिजनों को दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।


Download Android App
Download iOS App



