दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों ने रफ़्तार पकड़ी है, ऐसे में एम्स ने अपने सभी सेंटर की ओपीडी बंद करने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। एम्स प्रशासन ने गुरुवार को एक सर्कुलर जारी कर यह स्पष्ट किया है कि उनके यहां ओपीडी सेवाएं पूर्व की तरह ही जारी रहेंगी।
बुधवार को अस्पताल प्रशासन ने एक सर्कुलर जारी किया था जिसमें कहा गया था कि अस्पताल में नियमित ओपीडी प्रवेश को दो सप्ताह के लिए अस्थायी रूप से निलंबित किया जा रहा है। एम्स प्रशासन की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया था कि अगले दो हफ्तों तक ओपीडी, जनरल वार्ड और प्राइवेट वार्ड बंद रहेंगे।
जनरल और प्राइवेट वार्ड में भर्ती इमरजेंसी और सेमी-इमरजेंसी मरीजों का इलाज जारी रहेगा। इमरजेंसी मरीजों को बेड नहीं मिल पाने के कारण दिल्ली एम्स ने ओपीडी, जनरल वार्ड और प्राइवेट वार्ड को बंद करने का फैसला लिया था। AIIMS ने ओपीडी सेवाएं निलंबित करने का अपना फैसला वापस ले लिया है।
ऐसे आपातकालीन रोगियों जिन्हें अस्पताल के सामान्य वार्डों में भर्ती की आवश्यकता होती है और आपातकालीन अर्ध-आपातकालीन स्थितियों के कारण जिन्हें अस्पताल के निजी वार्डों में भर्ती होने की सलाह दी जाती है उन्हें भर्ती किया जाएगा। उपरोक्त के अलावा, ईएचएस मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जाना जारी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



