सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस पर उठ रहे सवालों को लेकर पूर्व आईपीएस अधिकारियों ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पूर्व आईपीएस अधिकारियों की इस याचिका का गुरुवार को स्वागत किया है।
अनिल देशमुख ने अपने बयान में कहा, महाराष्ट्र पुलिस और मुंबई पुलिस की प्रतिष्ठा है। महाराष्ट्र पुलिस की तुलना स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस से की जाती है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस को जिस तरह से निशाना बनाया गया, उसको लेकर सेवानिवृत्त IPS अधिकारी ने जो याचिका दाखिल की है, उसका मैं स्वागत करता हूं।
दरअसल, मुंबई के आठ पूर्व आईपीएस अफसरों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर करके सुशांत सिंह राजपूत केस के मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने की मांग की है। जनहित याचिका में कहा गया है कि गलत रिपोर्टिग कर मुंबई पुलिसकी छवि खराब न करें। जो सही हो वो तटस्थ होकर खबर चलाएं।


Download Android App
Download iOS App



