नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के लोगों में विधानसभा चुनाव के बाद कौन दिल्ली का नया मुख्यमंत्री को होगा, इस बात की चर्चा होने के साथ-साथ, ये भी चर्चा था कि दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर कौन होगा। दरअसल दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को 31 जनवरी 2020 को रिटायर्ड होना था। ऐसे में कयास ये लगाए जा रहे थे कि चुनावों की घोषणा होने से पहले दिल्ली पुलिस को नया कमिश्नर मिल जाएगा।
मगर वरिष्ठ पुलिस सूत्रों की माने तो अब चुनाव से पहले किसी नए पुलिस कमिश्नर के आने की संभावना बेहद कम है। चूंकि सुगबुगाहट इस बात की है कि पटनायक के कार्यकाल में पुलिस मुश्किल हालातों में भी लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने में सफल रही है, इस बात को देखते हुए करीब तीन महिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस बात की अभी तक कोई औपचारिक पुष्टि तो नहीं हुई है, ऐसा होना लगभग तय माना जा रहा है।
पटनायक ही दिल्ली पुलिस के बॉस रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, अमूल्य पटनायक आगामी 15 जनवरी को 60 वर्ष के होने वाले हैं। वह वर्ष 1985 के आईपीएस हैं। 30 जनवरी 2017 से उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाला हुआ है। इससे पहले वह कई बड़ी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
उनकी रिटायरमेंट को लेकर ये चर्चा चल रही थी कि विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर को बदला जा सकता है। इस कारण कमिश्नर की रेस में कई वरिष्ठ अधिकारियों के नामों की चर्चा भी चल रही थी। मगर अब आने वाली 7-8 जनवरी को विधानसभा चुनावों के तारीखों की घोषणा हो सकती है। ऐसे में अब कमिश्नर बदले जाने की संभावना न के बराबर है। इस बीच ये भी खबर आ रही है कि पटनायक का कार्यकाल करीब तीन माह बढ़ना तय हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



