उत्तर प्रदेश में बस से सफर करने वालों को अब नए साल से ज्यादा किराया देना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश राज्य पथ परिवहन निगम की शुक्रवार को हुई बैठक में किराया बढ़ाने पर सहमति बनी जो प्रति किलोमीटर 10 पैसे होगी। बैटक में निगम के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, महाप्रबन्धक राजशेखर और विशेष सचिव अखिलेश मिश्रा शामिल हुये।
हालांकि इस मामले में अंतिम फैसला बाद में लिया जायेगा। अब लखनऊ से सीतापुर का किराया 98 रूपये की जगह 106 रूपया देना होगा। इसी तरह लखनऊ से गोरखपुर के किराये में 30 रूपये की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। बता दें कि डीजल के दाम और रखरखाव का खर्च बढ़ने से किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



