नई दिल्ली : ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन और ऑल इंडिया रेलवे रनिंग स्टाफ ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। रनिंग कर्मचारियों के रनिंग अलाउंस व अन्य भत्तों का पुनर्निर्धारण करने में दिखाए गए लापरवाह रैवये और जानबूझकर की जा रही देरी के विरोध में सैकड़ों कर्मचारियों ने रेल मंत्रालय के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।
इसके साथ ही प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने मालगाड़ी के गार्डों को तनावपूर्ण ड्यूटी भत्ता दिए जाने, यूनिफाॅर्म भत्ता व अन्य सुविधाएं, रनिंग स्टाफ को पर्याप्त समय का अवकाश और अन्य विभिन्न मांगों को पूरा करवाने के लिए आवाज बुलंद की। वहीं कर्मचारियों ने रेल मंत्रालय द्वारा जल्द उनकी मांगें पूरी न होने की स्थिति में व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया। बता दें कि इससे पहले कई बार रेलवे का रनिंग स्टाफ भत्तों का भुगतान करने संबंधी मांग को लेकर प्रदर्शन और भूख हड़ताल तक कर चुका है।


Download Android App
Download iOS App



