रामलीला मैदान में PM मोदी की धन्यवाद रैली आज, विधानसभा चुनाव प्रचार का करेंगे आगाज

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी रैली में कच्ची कॉलोनियों के निवासी को धन्यवाद देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी रैली में कच्ची कॉलोनियों के निवासी को धन्यवाद देंगे। रामलीला मैदान पुरानी दिल्ली के दरियागंज से करीब एक किमी दूर है, जहां नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। 
सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। पार्टी ने रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित पार्टी की रैली में दो लाख की भीड़ जुटाने का दावा किया है। धन्यवाद मोदी रैली में प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान का बिगुल फूंकेंगे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। प्रत्येक कंपनी में 70 से 80 जवान होते हैं। उन्होंने बताया, ‘‘ उपायुक्त स्तर के 20 पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। दिल्ली पुलिस के एक हजार जवान, ड्रोन रोधी टीम और एनएसजी कमांडो भी सभा स्थल की सुरक्षा करेंगे। 
इलाके में लोगों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी और दुकानें बंद रहेंगी।’’ रामलीला मैदान जाने वाले सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इमारतों पर विशेष सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। 

CAA के खिलाफ छात्रों, कार्यकर्ताओं और पेशेवरों ने इंडिया गेट पर किया प्रदर्शन

Desk Team