भोपाल : मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आम जनता का जो विश्वास पुलिस पर है, उस छवि को बरकरार रखने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। श्रीमती पटेल ने यहां वार्षिक राष्ट्रीय पुलिस प्रशिक्षण के मौके पर संगोष्ठी के समापन समारोह में कहा कि जब पुलिस पर चुनौतियों का सामना करने का अवसर आता है, तो वह किसी बात की परवाह किये बगैर अपने दायित्व का निर्वाह करती है।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मृदुभाषी, जनोन्मुखी, भरोसेमंद तथा व्यावसायिक बनने का संकल्प लेने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजी ने फोरेंसिक साइंस को नई ताकत दी है। पहले तो सारी टेसि्टंग, इन्वेस्टीगेशन आदि फिजिकली ही करना पड़ते थे। डिजिटल टेक्नोलॉजी ने इन कार्यों को आसान कर दिया है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम देश के नागरिकों की प्राइवेसी के लिए तो चुनौती है।
यह नेशनल सिक्योरिटी की दृष्टि से भारत सहित पूरी दुनिया के लिए भी बड़ चुनौती है। उन्होंने कहा कि पुलिस आधिकारियों का कर्तव्य है कि वे अपराधियों के खिलाफ ऐसे ठोस सबूत इकट्ठा कर पेश करें, जिससे अदालत को जल्द फैसला लेने का मजबूत आधार उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पुलिस सखी योजना महिलाओं पर हो रहे अपराधों को रोकने के लिए बहुत लाभदायक है। इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने पर विचार किया जाना चाहिए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह मलय श्रीवास्तव, डायरेक्टर सीएपी)टी पवन श्रीवास्तव, डायरेक्टर डीआरएनडीडी र्डॉ अनुपमा चन्द्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।


Download Android App
Download iOS App



