नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार द्वारा लोकपाल की नियुक्ति से ईमानदारी और पारदर्शिता के नये युग की आशा बंधी है। भाजपा विधायक दल नवनियुक्त लोकपाल के समक्ष सबसे पहली शिकायत मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनके मंत्रियों, विधायकों द्वारा लोकायुक्त के समक्ष संपत्ति और देनदारी के विवरण जमा न कराने की करेगा।
दिल्ली सरकार के मंत्री सतेन्द्र जैन के हवाला कांड में लिप्त होने, दिल्ली जल बोर्ड द्वारा टेंकर घोटाले, प्रीमियम बस सर्विस, नियुक्तियों में अपने चहेतों की भर्ती कर भारी घोटाले, विज्ञापन घोटाले, राशन की होम डिलीवरी और अन्य गंभीर भ्रष्टाचार के मामलों की भी शिकायत करेगा।
पारदर्शिता और सार्वजनिक जीवन में खुलेपन की दुहाई देने वाले केजरीवाल, उनके मंत्री और उनके विधायक अनेक मामलों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को छुपाने का प्रयास करते रहे हैं। आप पार्टी के मंत्री गोपाल राय केन्द्र सरकार पर झूठा आरोप लगा रहे हैं कि केन्द्र सरकार दिल्ली जनलोकपाल बिल को दबाए बैठी है।


Download Android App
Download iOS App



