राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह प्रदूषण में सुधार रहा और वायु गुणवत्ता बहुत खराब से खराब श्रेणी में रही। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से आसमान साफ है और धुंध कम है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार अपराह्न 1400 बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 218 रहा।
दिल्ली में वायु गुणवत्ता में परिवर्तन तेज हवा के चलते मौसम में हुए बदलाव के कारण हुआ है। कुछ दिनों पहले मौसम विभाग ने इसकी आशंका जतायी थी।
राजधानी में स्थिति और सुधरने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज पूरे दिन हवा चलने की संभावना जतायी है। दिल्ली में आज सुबह का न्यूनम तापमान 16.2 डिग्री सेलसियस रहा।
इस बीच गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और बल्लवगढ़ सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



