राइफल के उत्पादन को लेकर रूस और सऊदी में चर्चा

Summary :

रूस की कलाश्निकोव एके -103 असॉल्ट राइफल्स के सऊदी अरब में उत्पादन को लेकर दोनों देश आपस में चर्चा कर रहे है। सैन्य-तकनीकी सहयोग के लिए रूस की संघीय सेवा के एक प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी।

दुबई (स्पूतनिक) : रूस की कलाश्निकोव एके -103 असॉल्ट राइफल्स के सऊदी अरब में उत्पादन को लेकर दोनों देश आपस में चर्चा कर रहे है। सैन्य-तकनीकी सहयोग के लिए रूस की संघीय सेवा के एक प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी। 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और सऊदी के किंग सलमान बिन अब्दुलअत्रीत्र अल सऊद ने 14 अक्टूबर को बैठक के दौरान इस संदर्भ और दोनों देशों के बीच सैन्य तकनीकी सहयोग बढ़ने पर चर्चा की थी। 
इससे पहले फरवरी में रूसी राज्य हथियार निर्यातक रोसोबोरोनेक्सपोर्ट के प्रमुख एलेग्जेंडर मिखीव ने कहा था कि दोनों देश असॉल्ट राइफल्स के लाइंसेंस प्राप्त उत्पादन पर जल्द ही काम करेंगे। 
रोसोबोरोनेक्सपोर्ट की प्रतिनिधि मारिया वोरोब्येवोरोब्येवा ने इस चर्चा को लेकर कहा,‘‘वर्तामन में दोनों देश सऊदी अरब में कलाश्निकोव एके -103 असॉल्ट राइफल्स के लाइसेंस प्राप्त उत्पादन के मुद्दे पर चर्चा कर रहे है। इस मामले पर हाल ही में दोनों देशों के प्रमुख नेताओं ने बातचीत भी की है।’’

Shera Rajput