चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जनता दल (यूनाइटेड) के उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। जद (यू) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्री प्रशांत किशोर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री प्रशांत किशोर पिछले महीने पार्टी में शामिल हुए थे।
श्री प्रशांत किशोर ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के लिए रणनीति तैयार की थी और इससे वह केंद्र में सत्तारूढ़ हुयी। बाद में उन्होंने श्री नीतीश कुमार के लिए भी चुनावी राणनीति तैयार की थी। जद (यू) के प्रधान महासचिव के सी त्यागी ने कहा कि श्री प्रशांत किशोर के पार्टी में शामिल होने से दल का जनाधार बढ़गा।


Download Android App
Download iOS App



