प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिर पीएम बनना जरूरी : मनोज तिवारी

Summary :

देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाना होगा। यह कहना है दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का।

नई दिल्ली : देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाना होगा। यह कहना है दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का। सोमवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में शास्त्री पार्क में सांसद नागरिक कार्यकर्ता मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि मकर संक्रांति को स्नान और दान का पर्व भी कहा जाता है।

manoj tiwari

इस दिन तीर्थों एवं पवित्र नदियों मेंं स्नान का बेहद महत्व है, साथ ही तिल, गुड़, खिचड़ी, फल एवं राशि के अनुसार दान करने पर पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का परिवेश बदल रहा है। विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ रहा है। देश नित्य नई विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है।

Desk Team