संकट में फंसे हुए बच्चों को समय पर मदद देने प्रस्ताव किया जाएगा पेश : कैलाश गहलोत

Summary :

दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को कहा कि संकट में फंसे हुए बच्चों को समय पर मदद देने के लिए प्रत्येक उपमंडल में सचल इकाइयों को तैनात करने संबंधी एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को कहा कि संकट में फंसे हुए बच्चों को समय पर मदद देने के लिए प्रत्येक उपमंडल में सचल इकाइयों को तैनात करने संबंधी एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। कैलाश गहलोत ने दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) की बाल हेल्पलाइन प्रतिक्रिया प्रणाली के शुभारंभ के अवसर पर यह बात कही।
डीसीपीसीआर को बाल हेल्पलाइन प्रतिक्रिया प्रणाली के लिए दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम द्वारा 10 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।
गहलोत ने कहा, ‘‘हम संकट में फंसे बच्चों तक समय पर पहुंचने के लिए प्रत्येक उपमंडल में सचल इकाइयां तैनात करने संबंधी एक प्रस्ताव पेश करेंगे ।’’ इस अवसर पर मौजूद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि संकट में फंसे हुए बच्चों तक 30 मिनट के भीतर मदद पहुंच जाएगी। जैन ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि कोई भी बच्चा संकट में नहीं पड़े।

Desk Team