सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ 30 जनवरी को होने वाले प्रदर्शन में देशभर में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग और छात्र संघ शामिल होंगे।
यादव ने यहां “हम भारत के लोग” के बैनर तले आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “30 जनवरी को ही महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और इस दिन को शहीद दिवस के तौर पर जाना जाता है।
छात्र संघों, शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों समेत विभिन्न वर्गों के लोग द्वारा सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।” जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एन साई बालाजी ने कहा कि देश भर के 60 छात्र संघों के प्रतिनिधि 30 जनवरी को “सत्याग्रह मानव श्रृंखला” के लिये राजघाट पर जुटेंगे।


Download Android App
Download iOS App



