नई दिल्ली : प्रदूषण के खात्मे के लिए दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए जाने वाले ऑड-ईवन को लेकर मनोज तिवारी के बयान पर आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने पलटवार किया है। चड्ढ़ा ने कहा कि मनोज तिवारी की अध्यक्षता वाली भाजपा की दिल्ली इकाई को अब राजनीतिक दल नहीं कहा जा सकता है। यह अब एक ड्रामा कंपनी है जो गैर नाटकीय गतिविधियों में लिप्त है।
क्या भाजपा ने कभी प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए गंभीरता दिखायी? क्या भाजपा ने कभी हरियाणा और यूपी में अपने नेतृत्व वाली सरकार से पराली से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए कहा। इस प्रदूषण के कारण दिल्ली आबोहवा खराब हो जाती है। इस काम को करने की जगह मनोज तिवारी ड्रामा करने में व्यस्त हैं।


Download Android App
Download iOS App



