कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को राज्य का भविष्य तय करने वाला बताया और कहा कि प्रदेश के युवाओं, किसानों और महिलाओं ने कांग्रेस को विजय बनाने का फैसला कर लिया है। श्री गांधी सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नसरुल्लागंज तहसील मुख्यालय में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ शिवराज सिंह चौहान हैं, जो एक दशक से अधिक समय से मुख्यमंत्री रहकर सभी शक्तियों और संसाधनों का आनंद लेते रहे हैं।
दूसरी ओर कांग्रेस है, जो लोगों की आवात्र का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों से बिना पूछे हजारों एकड़ जमीन छीनी जाती है, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलता। प्रदेश का किसान मंदसौर को नहीं भूलने वाला है। उसने निर्णय ले लिया है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी को जिताना है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि शिवराज सरकार ने किसानों और आदिवासियों से जमीन चुरा ली। केन्द, की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अवैध और अनुचित भूमि अधिग्रहण को रोकने के लिए भूमि अधिग्रहण अधिनियम की शुरुआत की, लेकिन इसे मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रदेश के भविष्य के लिए लड़ई है। मध्यप्रदेश के युवा, किसानों और महिलाओं ने कांग्रेस को विजयी बनाने का फैसला किया है।
उन्होंने युवाओं से कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश का युवा आज अच्छी तरह समझता है कि यहां परीक्षा पास करनी है तो पैसा देकर, नकल करके ही परीक्षा पास की जा सकती है। श्री गांधी ने नोटबंदी और राफेल विमान सौदे के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि नोटबंदी को कालेधन के खिलाफ लड़ई बताकर प्रधानमंत्री ने करोड़ माताओं एवं बहनों को कतारों में खड़ कर दिया।
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि यह काले धन के खिलाफ कैसी लड़ई है, जिसमें ईमानदारों को कतार में खड़ कर दिया जाता है और देश के सब चोर बैंकों में पीछे से अपना काला धन सफेद कर लेते हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री ने राफेल सौदे में अपने उद्योगपति मित्र को फायदा पहुंचाने के लिए सभी नियमों को ताक पर रख दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री की भाषा शैली पर भी तंज कसते हुए कहा,‘‘ हम तो अपने संबोधन में हमेशा आदर सम्मान से बात करते हैं। मोदी जी, शिवराज जी कहते हैं, जबकि आप ने प्रधानमंत्री को भी सुना होगा। मध्यप्रदेश की लड़ई को हम प्यार आदर से लड़ना चाहते हैं। हम अपमानजनक भाषा का उपयोग नहीं करते।


Download Android App
Download iOS App



