राजधानी में रात को हुई बारिश से तापमान में आई गिरावट

Summary :

NULL

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रात में हुई बारिश और धूल भरी आंधी के कारण बुधवार सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री नीचे 19 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।’’

delhi rain

अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे तक एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि पालम, लोधी, रिज और आयानगर वेधशालाओं में इस समयावधि के क्रमश: 1.8, 1.4, 0.2 और 2.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग को शहर का अधिकारिक आंकड़ा रखने वाली वेधशाला माना जाता है।

मौसम कार्यालय ने दिन में बादल छाये रहने और बाद में हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना व्यक्त की है। मौसमविद् ने बताया, ‘‘अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।’’ मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30.7 और 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Desk Team