गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को मंगलवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया।
गृह मंत्रालय (एमएचए) के आदेश के अनुसार, फिलहाल सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत अस्थाना तत्काल प्रभाव से दिल्ली पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभालेंगे।
अस्थाना की नियुक्ति 31 जुलाई को उनके सेवानिवृत्त होने से कुछ दिन पहले हुई है। उनका कार्यकाल एक साल का होगा।
ऐसे बहुत कम उदाहरण हैं जब एजीएमयूटी कैडर के बाहर एक आईपीएस अधिकारी को दिल्ली पुलिस प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया हो।
आमतौर पर, अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर से संबंधित किसी अधिकारी को इस पद पर नियुक्त किया जाता है। 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी अस्थाना ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष निदेशक के रूप में कार्य किया था। सीबीआई में अपने कार्यकाल के दौरान तत्कालीन सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के साथ उनका विवाद चर्चा में रहा था।


Download Android App
Download iOS App



