मेयर पद के चयन में सीएम रेखा गुप्ता का दिखा दबदबा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा को स्थायी समिति से करना पड़ा संतोष

Summary :

Rekha Gupta Mayor Selection: दिल्ली नगर निगम में मेयर, डिप्टी मेयर, नेता सदन और सदस्य स्थायी समिति के नामों की घोषणा गुरुवार को नामांकन से पूर्व कर दी गई। इस बार मेयर बनवाने में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बाजी मार गईं, गत बुधवार को प्रदेश कार्यालय में लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष और सीएम सहित पांच लोगों की बैठक चली, लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई थी। ऐसे में अंतिम निर्णय केन्द्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया गया जिसमें सीएम की पसंद को ही वरीयता दे दी गई। दिल्ली के राजनीति गलियारे में मेयर पद के लिए रोहिणी ई-वार्ड…

Rekha Gupta Mayor Selection: दिल्ली नगर निगम में मेयर, डिप्टी मेयर, नेता सदन और सदस्य स्थायी समिति के नामों की घोषणा गुरुवार को नामांकन से पूर्व कर दी गई। इस बार मेयर बनवाने में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बाजी मार गईं, गत बुधवार को प्रदेश कार्यालय में लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष और सीएम सहित पांच लोगों की बैठक चली, लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई थी। ऐसे में अंतिम निर्णय केन्द्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया गया जिसमें सीएम की पसंद को ही वरीयता दे दी गई।

दिल्ली के राजनीति गलियारे में मेयर पद के लिए रोहिणी ई-वार्ड से निगम पार्षद प्रवेश वाही के नाम पर अंतिम मोहर लगा दी गई। इसका श्रेय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दिया जा रहा है कि उनकी पसंद को केन्द्रीय नेतृत्व ने भी स्वीकार कर लिया। इस तरह सीएम का कद और भी बढ़ गया है। दिल्ली में बनने वाला मेयर यानी सीएम का होगा। इस पद के लिए बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा अपनी पसंद पर अड़े हुए थे, लेकिन उनकी नहीं चल सकी। पिछले साल सत्ता में आई रेखा सरकार के तुरंत बाद मेयर का चयन हुआ था जिसमें सरकार का दखल कम, बल्कि समन्वय अधिक था। यूं भी 27 साल बाद आई सरकार को कदम फूंक-फूंक कर आगे बढ़ाना था। अध्यक्ष सचदेवा के नेतृत्व में ही दिल्ली की सरकार बनी थी और निगम में आप से सत्ता को बाहर करने की रणनीति भी उन्हीं की कूटनीति के चलते सफल हुई थी।

रेखा सरकार के एक वर्ष से अधिक का कार्यकाल भी सफल रहा

मगर समय बीता और दिल्ली की रेखा सरकार के एक वर्ष से अधिक का कार्यकाल भी सफल रहा। ऐसे में सरकार और संगठन के समन्वय में सरकार की पसंद को वरीयता दे दी गई। भाजपा के खेमे में चर्चा है कि रेखा गुप्ता की पूरी चली और मेयर पद के नाम पर अध्यक्ष के समक्ष उनकी पसंद का पड़ला भारी रहा और रेखा गुप्ता का एकतरफा ‘अपर हैंड’ रहा है।

प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल की पसंद बताई

वहीं डिप्टी मेयर पद पर आनंद विहार से निगम पार्षद मोनिका पंत प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल की पसंद बताई जा रही हैं, उनके लिए बताया जा रहा है कि केन्द्रीय राज्य मंत्री व सांसद हर्ष मल्होत्रा ने भी पैरवी की थी। वहीं बेगमपुर वार्ड से निगम पार्षद जय भगवान यादव सदस्य स्थायी समिति एवं नेता सदन के लिए चुने गए हैं। उनके लिए भाजपा में सबका साथ, सबका हाथ बताया जा रहा है क्योंकि उनके लिए सर्वजन की सिफारिश थी और वे सभी के चहेते थे। इसके अतिरिक्त सदस्य स्थायी समिति के लिए चुने गए पहाड़गंज से निगम पार्षद मनीष चड्डा वीरेन्द्र सचदेवा की पसंद बताए जा रहे हैं। लिहाजा प्रदेश अध्यक्ष को सदस्य स्थायी समिति ही अपनी पसंद के बनवाकर संतोष करना पड़ा। इस तरह नगर निगम की नई टीम में आए चेहरों की घोषणा के लिए सभी की सिफारिश को किसी न किसी तरह से मान दिया गया है।

Also Read: Gym जाने वाले युवाओं की जान से खिलवाड़! नजफगढ़ में एक्सपायर्ड सप्लीमेंट्स और स्टेरॉयड के काले कारोबार का भंडाफोड़

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।