मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, देश की तरक्की और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Rekha Gupta Vaishno Devi Visit

Rekha Gupta Vaishno Devi Visit : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज रविवार वैष्णो देवी मंदिर के पावन भवन में पहुंचकर मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन किए। त्रिकुटा पर्वत पर स्थित माँ त्रिकुटा रानी का यह सिद्धधाम श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां पहुंचकर श्रद्धालुओं का मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठता है।

दिव्य दर्शन और आध्यात्मिक अनुभव

मुख्यमंत्री ने मां वैष्णो के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर में गूंजते जयकारों और भक्तिमय वातावरण ने श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।

उन्होंने इस दौरान कहा, “मेरी मां के चरणों में यही प्रार्थना है कि हम सभी भारतवासियों पर अपना आशीर्वाद बना कर रखें. और भारत प्रगति की राह पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राह पर आगे बढ़ता रहे, हर राज्य आगे बढ़ता रहे, हर नागरिक आगे बढ़ता रहे.”

देशवासियों के लिए मंगलकामना

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने माँ वैष्णो देवी से प्रार्थना की कि दिल्ली समेत समस्त देशवासियों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें, हर परिवार में सुख, समृद्धि, आरोग्य और आनंद का वास हो, भारत सदैव वैभव, संस्कृति और आध्यात्मिक तेज से आलोकित रहे।

यह भी पढ़ेंअस्पतालों में कूलिंग रूम्स, स्कूलों में वाटर बेल्स, एम्बुलेंस अलर्ट मोड़… जानिए दिल्ली में Heat Wave से निपटने की क्या हैं CM रेखा गुप्ता की तैयारियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।