अस्पतालों में कूलिंग रूम्स, स्कूलों में वाटर बेल्स, एम्बुलेंस अलर्ट मोड़… जानिए दिल्ली में Heat Wave से निपटने की क्या हैं CM रेखा गुप्ता की तैयारियां

Delhi Heat Wave Action Plan 2026

Delhi Heat Wave Action Plan 2026 : दिल्ली समेत देश के कई शहरों में गर्मी की तपिश बढ़ गई है। हालात यह हैं कि अप्रैल के महीने में ही झुलसाने वाली गर्मी पड़ने लगी है. ऐसे में इस मौसम विभाग द्वारा इस साल हीट वेव की चेतावनी भी दी गई है। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली ने इस स्थिति से निपटने के लिए अपनी कमर कस ली है. दिल्ली की मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस साल झुलसती गर्मी से राहत पाने के लिए एक्शन प्लान तैयार हो गया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली का Heat Wave Action Plan 2026 ऐसी शासन शैली का सशक्त उदाहरण बन रहा है, जो संकट आने से पहले तैयारी करती है और समय रहते तेज़ कार्रवाई सुनिश्चित करती है।

क्या हैं तैयारियां

Delhi Heat Wave Action Plan 2026
Delhi Heat Wave Action Plan 2026

बता दें, इसे लेकर 30 से अधिक अस्पतालों में Cool Rooms, 330 एम्बुलेंस अलर्ट मोड पर, स्कूलों में Water Bells, Water ATMs, Cooling Points, आश्रय स्थल और श्रमिकों के लिए संशोधित कार्य समय जैसी व्यवस्थाएं हर स्तर पर व्यापक तैयारी को दर्शाती हैं।

IMD के colour-coded alerts और प्रशिक्षित frontline teams के साथ दिल्ली responsive governance का नया मानक स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी यह संदेश दे रही है कि संवेदनशील सरकार केवल योजनाएं नहीं बनाती, बल्कि हर चुनौती से पहले नागरिकों की सुरक्षा का भरोसा और अधिक सुदृढ़ करती है।

विभागों व अधिकारियों को निर्देश

Delhi Heat Wave Action Plan 2026
Delhi Heat Wave Action Plan 2026

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हीट वेव एक्शन प्लान 2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गर्मी से बचाव के हर इंतजाम ज़मीन पर दिखने चाहिए।

  • अस्पतालों में पर्याप्त बेड उपलब्ध हों
  • जन-जागरूकता अभियान तुरंत चलाया जाए
  • एम्बुलेंस में हीटवेव उपचार की पूरी सुविधा रहे
  • सभी स्कूलों में वॉटर बेल प्रणाली लागू हो
  • अस्पतालों, स्कूलों, कंस्ट्रक्शन साइटों, अटल कैंटीनों, पुलिस थानों, पोस्ट ऑफिसों और डीटीसी बस स्टैंडों पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो
  • सभी स्थानों पर ORS की व्यवस्था सुनिश्चित हो

साथ ही टैंकर, वॉटर कूलर और वॉटर एटीएम निर्बाध चलें। पशु-पक्षियों के लिए भी छाया और पानी की समुचित व्यवस्था हो। जनता की सुविधाओं को सर्वोपरि रखते हुए समय पर सभी तैयारियां पूर्ण की जाएं।

यह भी पढ़ेंएयर इंडिया की बड़ी लापरवाही, घंटों बंद रहा दिल्ली-इंदौर फ्लाइट का AC, यात्रियों की तबीयत बिगड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।