Delhi में नए साल की सुबह ठंड से राहत, तापमान 10.1 डिग्री दर्ज

Summary :

Delhi सोमवार को नये साल की सुबह अन्य दिनों की तुलना में गर्म रही और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में दृश्यता 700 मीटर और पालम में 1,200 मीटर दर्ज की गई। सोमवार को नए साल की सुबह दिल्ली अन्य दिनों की तुलना में गर्म रही दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया 10.1 डिग्री तामपान इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है सफदरजंग में दृश्यता…

Delhi सोमवार को नये साल की सुबह अन्य दिनों की तुलना में गर्म रही और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में दृश्यता 700 मीटर और पालम में 1,200 मीटर दर्ज की गई।

  • सोमवार को नए साल की सुबह दिल्ली अन्य दिनों की तुलना में गर्म रही
  • दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
  • 10.1 डिग्री तामपान इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है
  • सफदरजंग में दृश्यता 700 मीटर और पालम में 1,200 मीटर दर्ज की गई

कोहरे के कारण रेलगाड़ियां हुई लेट

भारतीय रेलवे के मुताबिक, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 21 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से एक से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं। शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 88 प्रतिशत थी। दिल्ली वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह नौ बजे 356 दर्ज किया गया, जो कि बेहद खराब श्रेणी में आता है। AQI शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News