भीषण ठंड और घने कोहरे के कारण देश के कई हिस्सों में दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली में भी ठंड की वजह से लोगों की परेशानी बड़ गई है। कई राज्यों में न्यूनतम तापमान एक अंक और गिर गया है।
दिल्ली में ठंड के बीच रेड अलर्ट जारी
आईएमडी (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा है। शीतलहर और न्यूनतम तापमान को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली में ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। क्योंकि दिल्ली में शीतलहर देखने को मिल रही है। IMD ने आज राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गंभीर शीतलहर की स्थिति का अनुमान लगाया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में और पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में अगले 2-3 दिनों तक शीतलहर की स्थिति रहेगी। 9 जनवरी को राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में शीतलहर का कहर देखने को मिलेगा।
तापमान में हुआ बदवलाव
मौसम विभाग का कहना है किदो दिनों के बाद उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी भारत में तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है। और उसके बाद तापमान लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। कल दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के नीचे तक पहुंच गया था। इसी तरह रविवार को भी तापमान गिरता हुआ दिखाई दिया है। विजिबमलीटी भी बेहद कम दिखी जिसके चलते गाड़ियां भी रेंगती नजर आई।


Download Android App
Download iOS App



