Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

ED की गिरफ्तारी को संजय सिंह ने SC में दी चुनौती, आज होगी सुनवाई 

Summary :

शराब नीति घोटाले मामले में आप नेता संजय सिंह की याचिका पर आज सोमवार (20 नवंबर ) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। उन्होंने ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को कोर्ट में चुनौती दी है, इससे पहले 20 अक्टूबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय सिंह की याचिका खारिज कर दी थी। HIGHLIGHTS POINTS: शराब नीति मामले में संजय सिंह की याचिका पर SC में आज होगी सुनवाई ईडी की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में दी है चुनौती शराब नीति मामले में संजय सिंह सहित तीन नेता है जेल में बंद हाई कोर्ट ने कहा, कानून सबके के लिए…

शराब नीति घोटाले मामले में आप नेता संजय सिंह की याचिका पर आज सोमवार (20 नवंबर ) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। उन्होंने ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को कोर्ट में चुनौती दी है, इससे पहले 20 अक्टूबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय सिंह की याचिका खारिज कर दी थी।

HIGHLIGHTS POINTS:

  • शराब नीति मामले में संजय सिंह की याचिका पर SC में आज होगी सुनवाई
  • ईडी की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में दी है चुनौती
  • शराब नीति मामले में संजय सिंह सहित तीन नेता है जेल में बंद

हाई कोर्ट ने कहा, कानून सबके के लिए बराबर है

दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय सिंह की याचिका खारिज करते हुए कहा, कानून सबके लिए सामान है, चाहे वह नेता हो या फिर आम नागरिक ही क्यों न हो, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी कानूनी प्रक्रिया के अनुसार जांच के प्रारंभिक स्तर पर अभी मामले में हस्तक्षेप की जररूत नहीं है, जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

शराब नीति मामले में आप के तीन नेता है जेल में बंद

दिल्ली शराब नीति मामले में 4 अक्टूबर को संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं, ईडी की चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपये का चंदा लेने का आरोप है, इस मामले में सीबीआई और ईडी ने सत्येंद्र जैन को हिरासत में लिया था, इसके बाद मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया, उसके बाद 4 अक्टूबर 2023 की सुबह  संजय सिंह के आवास पर ईडी ने रेड मारी, करीब 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner