नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खटीक समाज के लोगों के समग्र कल्याण व समान अधिकार देने के लिए उनके आर्थिक सामाजिक सशक्तिकरण का काम किया है। यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू का।
शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित खटीक समाज के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति समाज के लोगों का वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया, कभी उनके कल्याण के लिए नहीं सोचा। सत्ता में आने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय के नारे को देश में चरितार्थ करने का काम किया। वहीं इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि खटीक समाज भाजपा के साथ था और हमेशा ही रहेगा।
समाज के उत्थान के लिए और उनकी समस्याओं को सुनकर उसके समाधान के लिए भाजपा हमेशा आगे आई है। देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वालों में खटीक समाज सबसे आगे रहा है। इस मौके पर दिल्ली भाजपा में अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा, सांसद सत्य नारायण जटिया सहित अन्य उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



