सोशल मीडिया पर अपने विवादित ट्वीट्स और पोस्ट्स से सुर्ख़ियों में रहने वाली एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक़ राजस्थान के बूंदी जिले की पुलिस ने पायल को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।

बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट रही पायल रोहतगी ने खुद ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर इस मामले की जानकारी दी है। पायल ने अपने ट्वीट में लिखा है , ‘मुझे मोतीलाल नेहरू पर वीडियो बनाने के लिए राजस्थान पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया है, जिसकी जानकारी मैंने गूगल से ली थी। अभिव्यक्ति की आजादी मजाक है।’

पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पायल ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ऑफिस और गृह मंत्रालय को टैग भी किया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान यूथ कांग्रेस के महासचिव चर्मेश शर्मा ने पायल के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।
वायरल खबर के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर विवादित टिप्पणी करने की वजह से राजस्थान पुलिस ने पायल रोहतगी नोटिस जारी किया था। इससे पहले पायल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक आपत्तिजनक वीडियो भी शेयर किया था।

बूंदी एसपी ममता गुप्ता ने बताया, “पायल रोहतगी को गिरफ्तार कर बूंदी लाया जा रहा है। पायल रोहतगी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद उनके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66, 67 में मुकदमा दर्ज किया गया है। ”

बिग बॉस के अलावा पायल रोहतगी ’36 चाइना टाउन’, ‘ये क्या हो रहा है’, ‘ढोल’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी है। पायल अक्सर हिन्दू – मुस्लिम मुद्दों पर विवादित बयान भी देती रहती है और यहां तक की उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल का नाम भी ‘पायल रोहतगी एंड टीम- भगवान राम भक्त्स’ रखा हुआ है।



Download Android App
Download iOS App




