सुप्रीम कोर्ट सख्त एससी/एसटी कानून के तहत तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगाने से संबंधित 20 मार्च को दिए अपने फैसले की समीक्षा करने की मांग वाली केंद्र की पुनर्विचार याचिका पर आज दोपहर को दो बजे सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करने के लिए राजी हो गया।
अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कल भारत बंद के दौरान बड़े पैमाने पर हुई हिंसा और जान-माल के नुकसान का हवाला दिया था जिसके बाद कोर्ट सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के नेतृत्व वाली पीठ ने पुनर्विचार याचिका पर दोपहर दो बजे सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति ए के गोयल और न्यायमूर्ति यू यू ललित की मूल पीठ का गठन करने पर भी सहमति जतायी। एजी ने कहा कि यह आपात स्थिति है क्योंकि बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है और उन्होंने आज इस पर तत्काल सुनवाई करने का अनुरोध किया।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



