रायपुर : छत्तीसगढ़ के चुनावी मिशन में कांग्रेस के प्रत्याशियों के चयन को लेकर रणनीति बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पहले दिल्ली में मंत्रणा के बाद सूची केन्द्रीय चुनाव समिति के हवाले कर दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ से मिले फीड बैक के बाद कांग्रेस आलाकमान ने स्क्रीनिंग कमेटी को फिर से रायपुर पहुंचकर एक्सरारइज करने के निर्देश दिए हैं। यही वजह है कि भाजपा में प्रत्याशियों के ऐलान के कुछ देर पहले ही स्क्रीनिंग कमेटी दिल्ली से रायपुर पहुंच गई। वहीं देर रात तक सभी सीटों में मंत्रणा का दौर चलता रहा।
भाजपा के प्रत्याशियों के ऐलान के बाद अब संबंधित सीटों में कांग्रेस ने नफे नुकसान के आंकलन और समीकरणों के आधार पर ही प्रत्याशी घोषित करने पर जोर दे रही है। रविवार देर रात तक कांग्रेस के प्रत्याशियों का ऐलान हो सकता है। पहले चरण की छह सीटों में प्रत्याशियों के मामले में कांग्रेस का समीकरण भी दिलचस्प होगा। इस मामले में शेष सीटों को लेकर भी कई तरह के समीकरणों को जोडकर फार्मूला तैयार किया गया है।
स्क्रीनिंग कमेटी की बैइक में पूर्व में ही तय हो चुके चुनिंदा सीटों में बदलाव की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री को कड़े मुकाबले में फंसाने की भी कोशिशें चल रही है। राजनांदगांव सीट के अलावा अन्य हाईप्रोफाईल सीटों में कांग्रेस के प्रत्याशियों पर नजरें टिकी हुई है। हालांकि कांग्रेस में प्रत्याशियों के पैराशूट लैंडिंग पर पहले ही विवाद नजर आ रहा है। कई सीटों में कार्यकर्ताओं ने ही स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा उठाकर रणनीतिकारों को सांसत में डाला हुआ है। कांग्रेस में प्रत्याशियों के ऐलान के बाद मैदान में प्रचार युद्ध तेज हो जाएगा। वहीं नए सिरे से चुनावी हवा का आंकलन भी शुरू हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



