दिल्ली में आज सुबह अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 16 और 6 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। इसी के साथ मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज दिल्लीवासी पूरे दिन ठंड की गिरफ्त में रहेंगे।इस बीच, कोहरे के कारण, पालम में सुबह 6.30 बजे दृश्यता 600 मीटर तक कम हो गई, जबकि सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आद्र्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।
रात/सुबह के घंटों में कुछ / अलग-अलग इलाकों में घना/बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना
आईएमडी के अनुसार, अगले 6 दिन घने से मध्यम कोहरे के साथ 19 और 21 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है।आईएमडी बुलेटिन में कहा गया कि अगले तीन दिनों के दौरान दिल्ली में रात/सुबह के घंटों में कुछ / अलग-अलग इलाकों में घना/बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है।अधिकतम और न्यूनतम तापमान 18 और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा और यहां सबसे ठंडा और सबसे ज्यादा कोहरा दर्ज किया गया।शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
हल्की उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम यूपी और उत्तरी राजस्थान में भी सुबह घने कोहरे और रही, जिससे सूरज की रोशनी सतह तक नहीं पहुंच पाई। साथ ही, इस क्षेत्र में हल्की उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इन स्थितियों के कारण ठंड के दिन हो गए।सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुमान के मुताबिक, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स सुबह 10 बजे 312 दर्ज किया गया।
पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों प्रदूषकों का स्तर क्रमश: ‘बहुत खराब’ और ‘मध्यम’ श्रेणियों में दर्ज किया गया।मौसम बुलेटिन के मुताबिक, 16 और 17 जनवरी को हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी के निचले छोर पर रहने की संभावना है।अगले पांच दिनों में हवा की गुणवत्ता काफी हद तक ‘खराब’ से लेकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



