नयी दिल्ली : वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव की अगुवाई वाला जदयू का बागी गुट कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगा। यादव ने आज कहा कि कर्नाटक में कुछ सीटों पर उनके अगुवाई वाले गुट का प्रभाव है , लेकिन उन्होंने इन सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। आगामी 12 मई को होने वाले चुनाव में शरद गुट कांग्रेस का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिये सीटों की साझेदारी की बात नहीं बन पाने के कारण चुनाव में भाजपा को हराने के लिये उनके कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का समर्थन करने के फैसले का समर्थन किया है।
यादव ने कहा कि कांग्रेस पर सीटों की साझेदारी के लिये दबाव बनाने के बजाय मौजूदा परिस्थतियों में भाजपा को हराने के लिये कांग्रेस का समर्थन करना सार्थक है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ रही है। राज्य में चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक उम्मीदवारों के लिये नामांकन का आज अंतिम दिन था।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



