भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के बेटे और वरिष्ठ वकील अमित सिब्बल द्वारा2013 में उनके विरुद्ध दर्ज कराये गये मानहानि के मामले में आज उनसे माफी मांग ली। तब शाजिया आम आदमी पार्टी( आप) की नेता थीं।
शाजिया से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मामले के निस्तारण के लिए19 मार्च को शिकायतकर्ता के साथ संयुक्त आवेदन दिया था और माफी मांगी थी। अमित ने दोनों आप नेताओं की माफी मान ली थी।
शाजिया और अमित सिब्बल के संयुक्त आवेदन में अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल को आज सूचित किया गया कि भाजपा नेता ने माफी मांगी और अमित सिब्बल ने वह मान ली।
अमित सिब्बल ने कहा कि उन्होंने उनकी माफी मान ली है और यह अपराध यहीं समाप्त माना जाए। अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। जब शाजिया ने अमित सिब्बल के विरुद्ध बयान दिया था तब वह आप में थीं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



