मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा में हुए कथित पथराव की निंदा करते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने इसे जनाक्रोश का प्रतीक बताया है। शिवराज चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा पर कल रात उज्जैन जिले के महिदपुर में कथित तौर पर पथराव की खबर है। इस संबंध में आज यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कमलनाथ ने कहा कि यह निंदनीय है, लेकिन यह भी देखना होगा कि कहीं ना कहीं जनता में आक्रोश है, जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। इसके पहले मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा में सीधी जिले के चुरहट में भी पथराव हुआ था।
इस पथराव के बाद मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने सार्वजनिक सभा के माध्यम से चुरहट विधायक और प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पर हमला बोला था। भारतीय जनता पार्टी ने भी इसे मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश बताते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। हालांकि उसके बाद शिवराज सिंह ने इस पूरे मामले में अपना हाथ होने से स्पष्ट इंकार कर दिया था। एक बार फिर मुख्यमंत्री के काफिले पर कथित पथराव की खबर सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष शिवराज सिंह ने आज ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह को निशाना बनाया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने अब तक नहीं बताया कि उज्जैन जिले के महिदपुर में रथ पर किसने पत्थर फेंके और किसने मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश रची।


Download Android App
Download iOS App



