संशोधित नागरिकता कानून को लेकर शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर सोमवार को मध्य दिल्ली के छह मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिये गये हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने की घोषणा की थी।
जामिया हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बयान- बाहर के लोग थे शामिल, अफवाहों से बचें
डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘लोक कल्याण मार्ग और जनपथ के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिये गये हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।’’ जामिया और एएमयू के छात्रों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गयी हैं तो वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जेएनयू के छात्र शाम को इंडिया गेट पर जमा होंगे।


Download Android App
Download iOS App



