चिकन खाने के शौकीन कई लोग होते हैं। लेकिन कई ऐसे भी अनोखे लोग होते हैं जो चिकन के साथ उन चीजों का सेवन कर लेते हैं जो शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं।

चिकन के साथ ऐसी कुछ चीजें होती हैं जिनका सेवन करने से हमारे शरीर पर हानिकारक असर हो जाता है। हम आपको ऐसी तीन चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन भूलकर भी चिकन के साथ नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं इन तीनों चीजों के बारे में-
1. दही

चिकन के साथ कभी भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चिकन गर्म होता है वह शरीर को गर्मी देता है जबकि दही ठंडी होती है और यह पेट को ठंडक मिलती है। जब दही और चिकन का सेवन एक साथ किया जाता है तो दोनों के तत्व आपस में मिल जाते हैं जो कि पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव डालते हैं। पेट संबंधी कई तरह की बीमारियां चिकन और दही को एक साथ खाने से हो सकती हैं।
2. दूध

भूलकर भी दूध का सेवन चिकन के बाद नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि कई पोषक तत्व दूध में होते हैं जो चिकन के पोषक तत्व के साथ मिलकर शरीर में हानिकारक प्रभाव डालते हैं। हमारे शरीर में रिएक्शन भी दूध और चिकन को खाने से हो सकता है। जिसके बाद सफेद दाग-धब्बे शरीर पर हो जाते हैं। यही वजह है कि चिकन और दूध का सेवन भूलकर भी एक साथ नहीं करें।
3. मछली

लोगों को चिकन और मछली खाना बहुत ही पसंद होता है। कई ऐसे लोग होते हैं जिन्हें दोनों में से एक चीज खानी पसंद होती है। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें दोनों ही पसंद होती है। तो आपको बता दें कि चिकन और मछली का सेवन कभी भी एक साथ नहीं करना चाहिए। प्रोटीन की मात्रा भरपूर चिकन और मछली में पाई जाती है। लेकिन दोनों में प्रोटिन अलग-अलग प्रकार के होते हैं। अगर आप दोनों चिकन और मछली का सेवन एक साथ करते हैं तो यह आपके शरीर के लिए बहुत नुकसान पहुंच सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



