दिल्ली के पास यहां ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को 2 सीट वाले एक छोटे विमान ने आपात लैंडिंग की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने बताया कि यह घटना सदरपुर गांव के पास राजमार्ग पर दोपहर करीब 1.45 बजे घटी।
नैथानी ने कहा, ‘‘विमान में दो पायलट सवार थे और दोनों सुरक्षित हैं।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण यह घटना हुई, लेकिन इसके सही कारण का पता इसके संबंधित अधिकारी ही लगा सकते हैं।’’ उन्होंने बताया कि घटना में विमान के बाएं पंख को कुछ नुकसान हुआ, लेकिन राजमार्ग पर यातायात की स्थिति सामान्य रही।


Download Android App
Download iOS App



