सोनिया गांधी स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती

Summary :

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद जांच के लिए स्थानीय सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया । सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

कांग्रेस  अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद जांच के लिए स्थानीय सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया । सूत्रों ने इसकी जानकारी दी । 
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी कुछ जांच की जाएगी । 
सूत्रों के अनुसार बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ अस्पताल में मौजूद रहे। सोनिया के एक विश्वस्त सहयोगी ने बताया कि संभवत: उन्हें पेट में दर्द की शिकायत थी । 
गौरतलब है कि शनिवार को लोकसभा में आम बजट के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष संसद में अनुपस्थित थीं । 

Shera Rajput