दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आरोप लगाया कि विश्वास नगर का विकास इसलिये रुक गया क्योंकि भाजपा विधायक ने यहां आम आदमी पार्टी सकार को काम नहीं करने दिया।
पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली की विश्वास नगर सीट पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी।
केजरीवाल ने विश्वास नगर में आप उम्मीदवार दीपक सिंगला के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के मौजूदा विधायक ओपी शर्मा ने आम आदमी पार्टी सरकार को मोहल्ला क्लीनिक बनाने और सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाने दिये।
उन्होंने कहा, ”भाजपा विधायक के आम आदमी पार्टी सरकार को काम नहीं करने देने से इलाके को बहुत नुकसान हुआ। अगर आप यहां से चुनाव जीती, तो मैं खुद इस इलाके का विकास सुनिश्चित करूंगा।”


Download Android App
Download iOS App



