कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अगले हफ्ते दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान में उतरेंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी पांच फरवरी को शास्त्री पार्क इलाके में एक सभा को संबोधित करेंगी।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राहुल और प्रियंका तीन एवं चार फरवरी को सभा एवं रोडशो करेंगे, हालांकि अभी स्थान तय नहीं हुआ है। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी और प्रियंका द्वारका में रोड शो कर सकते हैं।
इसके साथ ही आने वाले दिनों में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी के कई अन्य नेता भी कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। दिल्ली विधानसभा के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा। 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



