दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ई श्रीधरन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।
शहरी परिवहन क्षेत्र में योगदान के लिए ‘मेट्रो मैन’ के नाम से मशहूर श्रीधरन (88) ने अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने के लिए इस्तीफा दे दिया।
दिल्ली मेट्रो ने एक बयान में शुक्रवार को कहा, ‘‘डॉ. ई श्रीधरन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। डीएमआरसी में अपार योगदान के लिए हम डॉ. श्रीधरन का शुक्रिया अदा करते हैं।’’
वह डीएमआरसी में प्रधान सलाहकार के तौर पर काम कर रहे थे और पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से इससे जुड़े थे।
भाजपा से जुड़ने के पहले श्रीधरन ने कहा था कि उनका मुख्य लक्ष्य केरल में पार्टी को सत्ता में लाने का है और वह मुख्यमंत्री बनने को तैयार रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



