बुलेट ट्रेन का सूरत-बिलिमोरा सेक्शन अगले साल शुरु होने के आसार

Summary :

Bullet Train : भारत की पहली बुलेट ट्रेन जल्द पटरियों पर रफ्तार पकड़ने वाली है। इसकी शुरुआत के लिए ट्रैक से लेकर स्टेशनों का काम युद्धस्तर पर जारी है। देश में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट शुरू होने के एक दशक बाद बुलेट ट्रेन लॉन्च की तारीख भी लगभग तय कर ली गई है। बुलेट ट्रेन के पहले सूरत और बिलिमोरा सेक्शन के अगले साल से शुरु होने के आसार हैं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बुलैट ट्रेन के निर्माण की प्रगति साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत, मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर भारत के सबसे…

Bullet Train : भारत की पहली बुलेट ट्रेन जल्द पटरियों पर रफ्तार पकड़ने वाली है। इसकी शुरुआत के लिए ट्रैक से लेकर स्टेशनों का काम युद्धस्तर पर जारी है। देश में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट शुरू होने के एक दशक बाद बुलेट ट्रेन लॉन्च की तारीख भी लगभग तय कर ली गई है। बुलेट ट्रेन के पहले सूरत और बिलिमोरा सेक्शन के अगले साल से शुरु होने के आसार हैं।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बुलैट ट्रेन के निर्माण की प्रगति साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत, मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर भारत के सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है और यह देश में हाई-स्पीड रेल यात्रा के एक नए युग की शुरुआत करेगा।

उन्होंने कहा कि सूरत से बिलिमोरा पहला सेक्शन या उससे भी ज्यादा वापी से सूरत तक का सिविल कंस्ट्रक्शन दिसंबर तक पूरा ‌हो जाएगाा। सूरत और बिलिमोरा के बीच का पहला सेक्शन अगले साल शुरु करने का लक्ष्य है, जबकि बाकी लंबे हिस्से पर काम उम्मीद से ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने बताया ‌कि बुलैट ट्रेन का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। अ‌धिकारियों ने समीक्षा के दौरान मुझे जानकारी दी कि बुलैट ट्रेन की टेस्टिंग में इस्तेमाल किया जाने वाला पहला कोच भी बनकर तैयार है।

सिविल कंस्ट्रक्शन और ट्रेन बनाने के काम में तेजी से हो रही प्रगति- रेल मंत्री

रेल मंत्री ने बताया कि सिविल कंस्ट्रक्शन और ट्रेन बनाने के काम में तेजी से हो रही प्रगति, भारत के पहले हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट के लिए एक अहम पड़ाव है। अहम हिस्सों में सिविल वर्क तेजी से आगे बढ़ रहा है जिससे यह प्रोजेक्ट भारत में बुलेट ट्रेन सेवा शुरू करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। य‌हां बता दें कि बता दें कि बुलैट ट्रेन प्रोजेक्ट 2017 में स्टार्ट हुआ था।

 

Sumant Chaudhary