बीजेपी की सीनियर लीडर और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि वे अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वह 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं, लेकिन अगर पार्टी फैसला करती है तो वह इस पर विचार करेंगी।
सुषमा स्वराज इस समय मध्य प्रदेश में हैं। वे विधानसभा के मद्देनजर बीजेपी के प्रचार अभियान में हैं। इसी क्रम में वे मंगलवार को इंदौर पहुंची जहां उन्होंने यह बयान दिया है। हालांकि, सुषमा स्वराज के इस बयान पर अभी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश के विदिशा से ही लोकसभा सांसद हैं, वह पिछले काफी लंबे समय से अस्वस्थ हैं।
UN में सुषमा स्वराज ने पाक पर जमकर बोला हमला कहा- भारत पड़ोसी देश के आतंकवाद से पीड़ित
अभी दो साल पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। प्रखर वक्ता माने जाने वाली सुषमा स्वराज पार्टी की कद्दावर नेता होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय मंत्री भी हैं। बतौर विदेश मंत्री वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर आम लोगों की काफी मदद करती हैं, जिसके कारण युवाओं में उनके प्रति क्रेज रहता है.गौरतलब है कि सुषमा स्वराज आपातकाल के समय से ही राजनीति में एक्टिव रही हैं, वह दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App




