नई दिल्ली : तमिलनाडु में कावेरी नदी का पानी मुहैया न करवाए जाने को लेकर बीते कुछ दिनों से राज्य में केंद्र सरकार के खिलाफ जन आंदोलन चलाया जा रहा है। किसान कई दशकों से केंद्र सरकार से राज्य में उचित तरीके से कावेरी नदी का पानी मुहैया करवाने की मांग कर रहे हैं। इस मांग पर सरकार के लापरवाह रवैये के चलते किसानों का यह जन आंदोलन अब दिल्ली पहुंच गया है।
केंद्र सरकार से तुरंत प्रभाव से कावेरी जल प्रबंधक बोर्ड का गठन करने की मांग को लेकर रविवार को दिल्ली तमिल यूथ फोरम ने कनॉट प्लेस से संसद मार्ग तक रैली निकाली। रैली में दिल्ली व अन्य राज्यों के छात्रों, युवाओं व किसानों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने बताया कि कई वर्षों से तमिलनाडु में पानी की समस्या बनी हुई है। राज्य और केंद्र सरकार दोनों राज्य में कावेरी नदी के पानी की उचित सप्लाई के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दे रही हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



