शिक्षा के मुख्य चुनावी मुद्दा बनने से सपना पूरा हुआ : मनीष सिसोदिया

Summary :

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने मनीष सिसोदिया ने रविवार कहा कि दिल्ली विधानसभा में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दा बना रहा, यह उनके लिए सपना पूरा होने जैसा है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने मनीष सिसोदिया ने रविवार कहा कि दिल्ली विधानसभा में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दा बना रहा, यह उनके लिए सपना पूरा होने जैसा है। 
सिसोदिया ने ट्वीट किया, “मैंने पांच साल पहले सपना देखा था..मैंने सोचा था कि हमारे देश में चुनाव शिक्षा के मुद्दे पर होंगे। मैं आज खुश हूं कि यह सपना अब पूरा हो रहा है। कल दिल्ली के लोगों खासकर युवाओं के बीच शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा था।” सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार हैं। दिल्ली में शनिवार को विधानसभा चुनाव संपन्न हुए और इसके नतीजों की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं वाराणसी, आयोजित कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

Desk Team