चेन्नई : विधानसभा से अयोग्य करार दिये जाने की खबरों के बीच सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक विधायक एस करूनास ने विधानसभा अध्यक्ष पी धनपाल को हटाने के लिए नोटिस दिया है।
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पर पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करने का आरोप लगाते हुए नोटिस दिया है। करूनास के अधिवक्ता एस अझागिरी ने प्रेट्र को बताया कि करूनास ने विधानसभा के सचिव के श्रीनिवासन को ये नोटिस दिया ।


Download Android App
Download iOS App



