दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।
जबकि इसके बाद अगले पांच छह दिन तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश से उमस भरी गर्मी कम होगी और तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं। सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 84 प्रतिशत दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 80 दर्ज किया गया जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



