सलमान ने ‘सेल्मोन भोई’ गेम पर किया केस, गेम में ‘हिट एंड रन’, ‘काला हिरन’ सब है

Summary :

सलमान खान ने सेल्मन भाई नाम के एक वीडियो गेम के खिलाफ मुंबई की सिविल कोर्ट का रुख किया था। यह गेम कथित तौर पर अभिनेता के 2002 के ‘हिट एंड रन’ मामले पर आधारित है।

बॉलीवुड के दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान खान के हिट एंड रन केस पर बेस्ड गेम ‘सेलमॉन भोई’ फर मुंबई सिविल कोर्ट ने बैन लगा दिया है। के एम. जायसवाल ने आदेश जारी करते हुए इस गेम पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। कोर्ट ने गेम बनाने वाली कंपनी पैरोडी स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड को गेम और कोर्ट से जुड़ी किसी भी कंटेंट के प्रसार, उसे लॉन्च करने या री-लॉन्च करने और री-प्रोड्यूस करने पर पाबंदी लगाई है। कोर्ट ने गेम को गूगल प्ले स्टोर के अलावा दूसरे प्लेटफॉर्म्स से हटाने के भी ऑर्डर्स दिए हैं।  


दरअसल, ये गेम सलमान खान के ‘हिट एंड रन’ वाले मामलों के आधार पर तैयार किया गया है। इस गेम का नाम भी सलमान खान के नाम से जोड़कर बनाया गया है। सलमान के फैंस उन्हें सलमान भाई कहकर बुलाते हैं और इस गेम को बनाने वाले ने इसका नाम ‘सेलमोन भोई’ रखा था। 


एक्टर का आरोप था कि इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। एक्टर के वकील की दलीलों को सुनने के बाद जज ने इस गेम पर तुरंत रोक लगाने का आदेश जारी कर दिए। कोर्ट ने गेम बनाने वाली कंपनी पैरोडी स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों को गेम और एक्टर से जुड़ी किसी भी चीज़ को फैलाने , और उसे पेश करने पर पाबंदी लगा दी है। 


मुंबई सिविल कोर्ट ने कहा, ‘गेम और उसकी फोटोज को देखकर पहली नजर में लगता है कि यह सलमान खान की पहचान से मिलती हैं और उससे जुड़े हिट एंड रन केस से जुड़ी है।’ कोर्ट ने कहा कि सलमान खान ने कभी इस गेम के लिए अपनी सहमति नहीं दी। कोर्ट ने अपने आदेश में ये भी कहा कि जब सलमान खान ने इस गेम की मेकिंग के लिए अपनी सहमति नहीं दी, जो कि उनकी पहचान और उनके खिलाफ मामले से बिलकुल मिलता जुलता है तो इसमें उनकी निजता के अधिकार का निश्चित तौर पर हनन हुआ है और उनकी इमेज को भी नुकसान हुआ है।’


गेमिंग कंपनी का दावा है कि यह गेम काल्पनिक है। सिर्फ इस खेल के शुरू में ‘सेलमोन भोई’ को शराब पीकर नशे में गाड़ी चलाते हुए दिखाया गया है। और बस इस गेम में एनिमेटेड कैरेक्टर संयोग से सलमान खान की तरह दिखाई देता है। लेकिन सलमान के वकील ने यह दलील दी कि बिज़नस प्रॉफिट के लिए कंपनी ने बॉलीवुड अभिनेता का इस्तेमाल किया है और इसके लिए कंपनी ने सलमान खान से कोई परमिशन भी नहीं ली है।  इस मामले में अब अगली सुनवाई 20 सितंबर को होगी। 

Desk Team