राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री पर बना रहेगा। वहीं दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई।
गौरतलब है कि दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 26.2 और 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम में अचानक बदलाव आया था। आसमान में बादल छाए और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावटआई थी। इससे दिल्लीवासियों को काफी राहत मिली।
मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना के साथ आमतौर पर आसमान में बादल छाये रहने का पूर्वानुमान जताया था। दिल्ली में गरज चमक के साथ धूल भरी हवाएं चलीं। इससे पहले गुरुवार सुबह में गर्मी रही क्योंकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक था।


Download Android App
Download iOS App



